गुरुग्राम स्थित बजघेड़ा थाना के अंतर्गत सेक्टर-113 में 2 जुलाई की देर रात डंपर से बजरी उतारते समय दबने से नाबालिग लड़के की मौत हो गई। 16 वर्षीय किशोर गाड़ी पर हेल्पर का काम करता था। मृतक किशोर के पिता दुर्गा प्रसाद मौर्य की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ बजघेड़ा थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। मृतक किशोर का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।