फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: छह दिन बाद भी इफ्को चौक के पास मास्टर सीवर लाइन नहीं हुई ठीक

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 31 Aug 2026 07:34 PM IST

गुरुग्राम में इफ्को चौक के पास क्षतिग्रस्त हुई मास्टर सीवर लाइन छह दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम तक सीवर लाइन की पाइप को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद सड़क की मरम्मत का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से किया जाएगा। इफ्को चौक पर मंगलवार शाम एमजी रोड की तरफ से आ रही मास्टर सीवर लाइन में लीकेज और बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। देर शाम जीएमडीए ने मौके पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। इसके बाद से मौके पर गहरी खुदाई कर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। खुदाई के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। व्यस्त मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता भीम आर्या ने बताया कि सोमवार शाम तक सीवर लाइन को ठीक करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सड़क को दुरुस्त करने का काम एनएचएआई की ओर से किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें