फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं; दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 04 May 2026 08:40 PM IST

गुरुग्राम में नई बस्ती क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हार्डवेयर-सेनेटरी की दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। देखते -देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल के दो केंद्रों से तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया है। हालांकि दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दुकान में आग लग गई थी। दुकान में रखे पैकिंग मटेरियल और गत्तों में आग लग गई थी। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 से दो और सेक्टर-37 दमकल केंद्र से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। भीमनगर दमकल केंद्र के फायर स्टेशन ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का नहीं पता चल सका है। प्रारंभिक रूप से शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें