द्योगिक और कॉर्पोरेट हब के रूप में पहचान रखने वाले गुरुग्राम में रह रहे हजारों प्रवासी लोगों के सामने इन दिनों घर जाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। रेलवे ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि तत्काल टिकट के लिए लोगों को सुबह से ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद सीट मिलने की कोई गारंटी नहीं है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी कुछ ही मिनटों में सीटें भर जा रही हैं और अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। नौकरीपेशा लोगों, फैक्ट्री कर्मियों और छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।