फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में HSVP का एक्शन: दो एकड़ जमीन कराई खाली, अवैध कब्जे हटाए, देखें रिपोर्ट

अनुज कुमार Updated Wed, 08 Apr 2026 06:54 PM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बुधवार को विरोध के बीच सेक्टर-33 स्थित सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाया। यहां पर दो एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, 10 कमरे बने थे। उपमंडल अभियंता (एसडीओ) अमित कौशिक ने बताया कि उक्त जमीन पर बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, लगभग 10 पक्के कमरे और बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध, बहसबाजी और धक्का-मुक्की की गई, लेकिन पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी कब्जाधारियों को हटाया गया। इसके बाद करीब 2 एकड़ क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता नरेश राणा उपस्थित रहे। इसके अलावा जेई विकास सैनी, रामफल, सुनील (पटवारी), सतपाल, दयानंद, राजकुमार, राजेंद्र, रामनिवास सहित सर्वे टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें