गुरुग्राम के उपायुक्त उत्तम सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।