फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पीतांबरा श्री सूर्यनारायण मंदिर में होगी हरित महाशिवरात्रि

राहुल तिवारी Updated Fri, 13 Feb 2026 04:34 PM IST

गुरुग्राम सेक्टर 109 स्थित पीतांबरा श्री सूर्य नारायण मंदिर में इस बार धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि उत्सव 13 फरवरी को मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती के हल्दी का उत्सव संपन्न हुआ। 14 फरवरी को माता पार्वती की मेंहदी की रस्म होगी और यहां आने श्रद्धालु महिलाओं को भी मेंहदी लगाई जाएगी। मंदिर के महंथ रॉबिन शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक के साथ वंचित परिवारों के लिए विशेष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। जरूरतमंद परिवारों को धार्मिक स्थलों साथ जोड़ने की यह एक कोशिश है। इस महाशिवरात्रि को विश्व हिंदू परिषद् की हरित महाशिवरात्रि अभियान से जोड़ा गया। पूजा और भंडारे में किसी किस्म के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जलाभिषेक और पूजा में उपयोग की गई सामग्री का प्राकृतिक निष्पादन किया जाएगा। दूध का अभिषेक किसी भी प्लास्टिक की थैली से नहीं किया जाएगा। जलाभिषेक का पानी पौधे में जाए,इस तरह की व्यवस्था होगी। महाशिवरात्रि को आठ प्रहर अष्ट भैरव की पूजा होगी। द्वादश ज्योर्तिलिंगों की स्थापना की जाएगी। समृद्धि के प्रतीक स्वर्ण आकर्षण भैरव की पूजा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शाम में 9 बजे से 12 बजे तक होगी। कार्यक्रम में विहिप के प्रतिनिधि अनुराग कुलश्रेष्ठ, आरएसएस के विनोद दुबे, पं. हनुमान तिवारी आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें