राशन वितरण व्यवस्था में तकनीकी खामियों के कारण दूसरे राज्यों से आकर गुरुग्राम में रह रहे पात्रा परिवारों को राशन नहीं मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के कई पात्र लाभार्थी सुबह से राशन डिपो के बाहर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।