एलिवेटेड रोड ने भले ही गुरुग्राम तक पहुंच आसान कर दी हो, लेकिन इसके साथ चलने वाली सर्विस लेन लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। इस सर्विस लेन से सफर करने पर 40 से 50 मिनट तक का समय लग जाता है। वाहनों की गति बहुत ही धीमी हो जाती है। वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हैं।