फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मानसेर में सड़क पर कीचड़ का अंबार, आवाजाही में परेशानी

राहुल तिवारी Updated Tue, 30 Dec 2025 07:20 PM IST

नगर निगम मानेसर को बने लगभग पांच साल हो गए हैं। दिसंबर 2020 में निगम की स्थापना हुई थी, लेकिन मानेसर गांव के हालात अभी तक नहीं सुधरे हैं। ऐसे में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानेसर से कासन गांव की तरफ जानी वाली सड़क पर कूड़ा व नालों का पानी सड़क पर बह रहा है। कई जगह पर भारी कीचड़ जमा है। दुकानदारों व ग्रामीणों ने बताया कि हमने नगर निगम मानेसर में कई बार इस समस्या के बारे में शिकायत दी है, लेकिन नगर निगम अभी तक इलाके में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सड़क के पास कई गलियों में हालात गंभीर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें