फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 21 Aug 2026 05:55 PM IST

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ग्रीवेंस मीटिंग के बाद गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में Gen-H युवा उद्यमियों के साथ चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव व शहरी पंकज डावर के नेतृत्व में 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने अचानक जेब से काले कपड़े निकाले और काफिले की ओर लहराने शुरू कर दिए। काफिले के साथ चल रही पुलिस की गाड़ियों में तैनात कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी जाने से पहले छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के छात्रों का अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है और संस्थान में बुनियादी सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों से यूनिवर्सिटी आने वाले विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बस और परिवहन सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। मुख्यमंत्री के काफिले के बेहद करीब प्रदर्शनकारियों के पहुंचने और काले झंडे दिखाए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें