फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीईआरटी गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक मूल्यांकन टूल विकास कार्यशाला का समापन

Digvijay Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 05:49 PM IST

एससीईआरटी हरियाणा द्वारा एनसीईआरटी-परख के वित्तीय सहयोग से एससीईआरटी गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक मूल्यांकन टूल विकास कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपने-अपने समूहों द्वारा तैयार किए गए मूल्यांकन टूल्स का प्रस्तुतीकरण किया। ये टूल्स राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक शिक्षक (एनपीएसटी)-2023 में निर्धारित 102 संकेतकों के आधार पर विकसित किए गए हैं। प्रस्तुतीकरण सत्र के दौरान एससीईआरटी हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज और उपनिदेशक डॉ. अंशु सिंगला ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए टूल्स का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने टूल्स को और अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा इनके सफल क्रियान्वयन को लेकर मार्गदर्शन भी किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें