रविवार की देर शाम शहर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। शाम होते-होते कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शाम को मौसम ठंडा होने से वातावरण सुहावना हो गया। बूंदाबांदी के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।