मानेसर के सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि इलाके में श्मशान घाट की सुविधा नहीं है। आसपास की सोसाइटी में भी श्मशान नहीं है, जिससे किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए दूर जाना पड़ता है। कई बार आसपास के गांवों में भी सोसाइटी के लोगों को अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं मिलती। निवासियों का कहना है कि नगर निगम मानेसर बने करीब पांच साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं की गई है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।