फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर से गांव में हाहाकार: बिजली के तीन खंभे टूटे, छह घंटे तक बत्ती गुल, ग्रामीण रहे परेशान

नगर के गांव रोरी में मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से तीन विद्युत पोल टूट गए। विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई ग्रामीण नहीं था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। गांव रोरी के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक बेकाबू ट्रैक्टर विद्युत पोल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए गिर गए और तार नीचे लटक गए। घटना के बाद गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग छह घंटें तक आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब चार बजे आपूर्ति सुचारू हुई। ऊर्जा निगम के उपमंडलीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें