भिक्कनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के गहने, 10 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और चोरों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान शिवदत्त शर्मा ने पुलिस को चोरी हुए सामान की जानकारी दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।