मोहन नगर मेट्रो स्टेशन और सिटी मॉल के सामने मुख्य मार्ग पर डग्गामार बसों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। ये बसें परिवहन निगम की बसों के साथ खड़ी होकर मोहननगर से गढ़ व मेरठ रूट के लिए यात्रियों को भरकर रवाना हो रही हैं। इन बसों में न तो फर्स्ट-एड बॉक्स की व्यवस्था है और न ही अग्निशमन सिलेंडर उपलब्ध हैं। ऐसे में किसी दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को तत्काल राहत मिल पाना मुश्किल होगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।