फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इंदिरापुरम स्कूल में हुआ विदाई समारोह, जूनियर्स ने सीनियर्स के सम्मान में प्रस्तुत किए कार्यक्रम

प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह लम्हे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर्स ने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बारहवीं के विद्यार्थी भावुक भी हुए। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, रैंप वॉक और खेलों ने समा बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय उप सचिव अमित सिन्हा, निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्या मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्या कल्पना सीजो, श्रद्धा सिंह, फाउंडेशनल इंचार्ज रेखा बिष्ट और समन्वयक बिंदिया चड्ढा ने किया। रैंप वॉक और अनेक प्रश्नों के आधार पर उन्नति पाठक को मिस आईपीएस और श्रेयांश शर्मा को मिस्टर आईपीएस 2024-25 चुना गया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बारहवीं के विद्यार्थियों को मेमोरीज मूवी दिखाकर उनकी विद्यालय से जुड़ी यादें ताजा की गई। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने नए हेड बॉय और हेड गर्ल की घोषणा की। उन्होंने बारहवीं के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। केक काटकर कार्यक्रम समापन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें