राजधानी दिल्ली से एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के जहांगीरपुरी इलाके में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई के दौरान चली गोलियों से चार बच्चे घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है जब जहांगीरपुरी में ये झड़प हुई, तब बच्चे वहीं बैठे थे। आपको बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।