फरीदाबाद में शहर में बढ़े प्रदूषण के बीच वाहनों से निकलते धुएं नियमों को धत्ता बता रहे हैं। जगह जगह ऐसी गाड़ियां देखने को मिल जाती हैं, जिनके फिटनेस को सिर्फ देख कर ही परखा जा सकता है, लेकिन प्रशासन के प्रदूषण परखने वाले उपकरण फेल हो जाते हैं। यह जगजाहिर है कि वाहनों से निकलने वाला धुआं न सिर्फ हवा प्रदूषित करता है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकता है।