फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके के बाद भी फरीदाबाद में लापरवाही, भीड़भरे बाजारों में नहीं दिखी पुलिस की सख्ती

राहुल तिवारी Updated Tue, 11 Nov 2025 10:07 PM IST

सोमवार रात दिल्ली में हुए धमाके के बाद जहां राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहीं फरीदाबाद में पुलिस प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों एनआईटी एक, एनआईटी पांच और ओल्ड मार्केट में मंगलवार को भी पुलिस की ओर से कोई विशेष जांच अभियान नहीं चलाया गया। शादी के सीजन में बाजारों में भारी भीड़ जुटी रही, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कोई भी सिपाही या जांच टीम नजर नहीं आई। लोगों ने बताया कि दिल्ली में धमाके की घटना के बाद फरीदाबाद में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने की उम्मीद थी, मगर प्रशासन की ओर से कोई खास कदम नहीं उठाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें