फरीदाबाद में हरियाणा पर्यटन विभाग का अग्रिणी संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में शुक्रवार को पहली बार एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान से पास आउट हो चुके छात्रों को फिर से एक मंच पर लाना और उन्हें वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों के साथ जोड़ना था।