पहाड़ों की रानी मसूरी में 5 जुलाई से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान में गिरावट आ गई है। बृहस्पतिवार को भी शाम करीब पांच बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहरवासियों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।