राजकीय प्राथमिक विद्यालय जॉलीग्रांट द्वितीय के विद्यार्थियों ने बैंड-बाजों के साथ जागरूकता रैली निकालते हुए थानों वन रेंज के जंगल में पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। एसडीआरएफ के समीप स्थित थानों रेंज के जंगल में आम, अमरूद, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।