तपोवन रोड स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सभागार में राजकीय शिक्षक संघ की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। साथ ही मेधावी छात्रों को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।