फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उत्तराखंड में पहली बार खिला ऑर्चिड की दुर्लभ प्रजाति का फूल, 100 साल पहले यहां दिखा था...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Sep 2020 11:24 PM IST

Uttarakhand में पहली बार Orchid प्रजाति का Rare Flower ‘Liparis Pygmaea’ पाया गया है। वन अनुसंधान केंद्र के रिसर्च फेलो मनोज सिंह और रेंजर हरीश नेगी ने इसे खोजा है। यह पहली बार है कि इस तरह का फूल उत्तराखंड में मिला है। बताया गया कि यह फूल पश्चिम हिमालय में पहली बार देखा गया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में 3800 मीटर की ऊंचाई पर सप्तकुंड ट्रेक पर घनसाल उडियार (गुफा) के पास इस फूल को देखा गया। जेआरएफ मनोज सिंह ने बताया कि सतोपंथ के ट्रेक पर थे और एक गुफा के पास उन्हें यह फूल नजर आया। मुख्य मार्ग से अलग यह जगह आकर्षक थी। यह फूल 100 साल पहले सिक्किम में देखा गया था। नेपाल और चीन में भी यह रिपोर्ट किया गया। वन अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, यह फूल करीब दो महीने पहले खोजा गया था। जिसके बाद यह फूल जांच के लिए पुणे स्थित बॉनिकल सर्वे ऑफ इंडिया में भेजा गया। बीएसआई ने इस फूल के ‘लिपारिस पिगमीआ’ होने की पुष्टि की है। बता दें कि  फ्रांस के प्रतिष्ठित जर्नल रिकार्डियाना में भी प्रकाशित किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें