कोटद्वार विधानसभा के निम्बूचौड़ क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी भी शोभा यात्रा में पहुंचीं। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को हर घर में मानने की अपील की। उन्होंने 21 व 22 तारीख को मालवीय उद्यान में होने जा रहे कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। यहां भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।