भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सृजित सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के गौरवशाली इतिहास को भारत का स्वर्णिम दौर का आगाज बताया है। इस उपलब्धि पर भाजपा द्वारा जौलीग्रांट कालूसिद्ध मंदिर में प्रसाद वितरण और हवन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक बृजभूषण गैरोला ने कार्यकर्ताओं के साथ हवन-पूजन और कार्यक्रम में भाग लिया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4399 दिन का कार्यकाल शानदार रहा है। इस दौरान भारत में न सिर्फ विकास योजनाओं पर ध्यान दिया है। बल्कि विश्व मंच पर भी भारत को अहम स्थान हासिल हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री किसान योजना आदि के बारे में बताया। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देहरादून एयरपोर्ट का विस्तार, भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग का चौड़ीकरण और कई विकास कार्य हुए हैं।