नारसन के पास पॉलीथिन बनाने वाली बागला पॉलिफिल्म लिमिटेड में रविवार रात भयंकर आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी सुंदरपाल ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के चलते फैक्टरी बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।