फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मसूरी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं

उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मसूरी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही आज शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आज सुबह से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए थे। हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें