फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेतों में काटी धान की फसल, देखकर हैरान हुए लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 13 Sep 2020 06:11 PM IST

Uttarakhand के Pauri पहुंचे CM Trivendra Singh Rawat कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। उनका काफिला कलगीखाल ब्लाक के एक गांव से गुजर रहा था। मुख्यमंत्री ने एक खेत में धान काटते कुछ लोगों को देखा तो उन्होंने अपना वाहन वहीं रुकवा लिया। वे अचानक ही खेत में उतर गए और धान काट रहे युवक से दरांती लेकर धान की कटाई की। मुख्यमंत्री का यह किसान रूप देखकर आसपास के लोग भी उनकी सराहना किए बिना नहीं रह पाए।  दरअसल, सीएम त्रिवेंद्र पौड़ी में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रवासी युवा कोरोना काल के इस संकट के दौर में आपदा को अवसर के रूप में बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पर्यटन के तहत 10 हजार बाइक दी जाएगी, जिसका दो साल का ब्याज सरकार देगी। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सरकारी भवन पहाड़ी शैली में बनाए जाएंगे। मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहे पहाड़ी शैली से बन रहे भवनों को एक फ्लोर ओर बनाने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें