Uttarakhand के Kotdwar में रविवार से Sena Bharti शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित की गई। इस बार भर्ती के लिए प्रदेशभर से 46000 युवाओं ने आवेदन किया है। पहले दिन उत्तरकाशी जिले के युवाओं की भर्ती की गई। सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग जिलों के लिए दो जनवरी तक चलेगी। बिना कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के किसी भी युवा को भर्ती मैदान में प्रवेश नहीं दिया गया।