फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2021 : हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, वीडियो में देखें

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 14 Jan 2021 06:11 PM IST

कुंभ वर्ष में गुरुवार को मकर संक्रांति पर पहला गंगा स्नान हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। हरकी पैड़ी पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। कड़ाके की सर्दी के बीच श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान शुरू कर दिया था। शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। वहीं कुमाऊं और गढ़वाल से ढोल दमाऊं के साथ देव डोलियां लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हरकी पैड़ी पर अपने देवी-देवताओं को स्नान कराया।  कुम्भ से पहले पड़े इस स्नान को हरिद्वार प्रशासन ने कुंभ के ट्रायल के रूप में लिया। लिहाजा भीड़ के मद्देनजर मेला पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें