हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इन्दिरा हृदयेश ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हल्द्वानी में ISBT बनने नही देना चाहती। उन्होंने ये भी कहा कि यदि एक महीने के अंदर आईएसबीटी का निर्माण शुरू नही हुआ तो वो भूख हड़ताल पर बैठेंगी और बड़े स्तर पर जनआंदोलन करेंगी। आपको बता दें कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में हरीश रावत सरकार के फैसले को पलटते हुए ISBT का निर्माण हल्द्वानी में कहीं और कराने का फैसला लिया गया था।