Delhi के उप मुख्यमंत्री Manish Sisodia शुक्रवार को Haridwar पहुंचे। शाम को उन्होंने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। साथ ही आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद सिसोदिया ने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना है कि Uttarakhand में Aam Adami Party की सरकार बने और हम प्रदेश के शहीदों के सपनों को पूरा कर पाएं। पार्टी आगमी विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीतिक पार्टियों और किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।