फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2020: केदारनाथ धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, देखें वीडियो...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Oct 2020 08:33 PM IST

kedarnath Dham की यात्रा के लिए शुक्रवार से Heli Service शुरू हो गई है। नौ हेली कंपनियों की ओर से धाम के लिए गुप्त काशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। सुबह छह बजे से ही हेलीकॉप्टरों ने केदारघाटी के आसमान में उड़ान भरनी शुरू कर दी। पहले दिन शाम तक 350 से ज्यादा तीर्थयात्री Helicopter से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीकॉप्टर सेवा सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सभी हेली कंपनियों को पहले दिन पचास से 65 फीसदी बुकिंग मिली हैं। उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी (यूकाडा) ने यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटों की Online Booking पहले ही शुरू कर दी थी। जिसके बाद अब तक 12 सौ से अधिक यात्रियों ने टिकटों की बुकिंग कराई है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खोल दिए गए थे। लेकिन, कोरोना संक्रमण के कारण हेली सेवा सवा पांच महीने बाद शुरू की गई। अनलॉक-4 तक धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बेहद कम थी। लेकिन अनलॉक 5 में कोविड नियमों में छूट मिलने के साथ ही यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली। धाम में पैदल जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफ हुआ है। सात महीने में अब तक 27120 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू होने से अब बदरीनाथ और गंगोत्री यमुनोत्री धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें