फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर गढ़वाल में एचएनबी यूनिवर्सिटी के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Aug 2020 10:08 PM IST

Uttarakhand में  ABVP के कार्यकर्ताओं ने HNB Central Garhwal University के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ियों में सुधार और दो बार लिए गए शुल्क वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कुलसचिव से वार्ता करने गढ़वाल विश्वविद्यालय पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उनको गेट पर ही रोक लिया। इस पर छात्र गेट के आगे ही धरने पर बैठ गए। वहीं, विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी भी की। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री ऋतांशु कंडारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम में कई त्रुटियां हैं। एक छात्र के 30 में से 38 अंक आए हैं। परीक्षा परिणाम में शुद्धि के लिए छात्र भटक रहे हैं। उनको विश्वविद्याल  के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय की वेबसाइट की गलती से कई छात्रों की फीस दो-दो बार जमा हो गई है। उनके पैसे वापस दिलवाए जाएं। इसके बाद कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार से कार्यकर्ताओं की वार्ता हुई और दोनों मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने पर ही कार्यकर्ता वहां से वापस लौटे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें