टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली ने साल 2016 में 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बना लिए हैं, साथ ही कोहली ने मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन अपने 4000 टेस्ट रन भी पूरे किए । इससे पहले भारत की ओर 2011 में राहुल द्रविड ने बतौर कप्तान एक साल में 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए थे। कोहली ने इस साल खेले 11 टेस्ट मैच में 70 की औसत से रन बनाए हैं। 2016 में कोहली से पहले इंग्लैंड के एलेस्टर कुक, जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं ।