भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भी भारत का पलड़ा भारी रहा। शुक्रवार सुबह 288 रन से आगे से आगे खेलने उतरी इंगलैंड की टीम अपने स्कोर में केवल 112 रन ही और जोड़ पाई। अश्विन ने एक बार फिर अपने करिश्माई फार्म को जारी रखते हुए 6 विकेट लिए। वहीं 400 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 146 रन बना लिए। मुरली विजय 70 रन और चेतेश्वर पुजारा 46 रन के साथ पिच पर मौजूद हैं ।