भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट के पांचवे दिन इंग्लैंड को पारी और 75 रनों से हराकर मैच और पांच मैंचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है। मैच में भारत की ओर करुण नायर ने तिहरा शतक जमाया, वहीं रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट मैच में पहली बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया । इंग्लैंड की टीम पूरी सीरीज में भारतीय स्पिनरों के सामने हर मोर्चे पर ढेर हो गई और दूसरी पारी में 207 रन पर ऑल आउट हो गई। लगातार टेस्ट मैच जीत रही भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ये तो बस शुरूआत है, असली करिश्मा अभी बाकी है।