पहली बार 1975 में खेले गए विश्व कप का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच हुआ था। एस. वेंकटराघवन के नेतृत्व में पहुंची टीम इंडिया इंग्लैंड के 334 रन का पीछा करते हुए 132 रन पर ही सिमट गई थी। इस मैच में सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों में 36 रन बनाए थे