कटक में चल रहे दूसरे वन-डे में भारत के 382 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट खो दिए हैं । इंग्लैंड की तरफ से रूट और रॉय औक मार्गन ने अर्धशतक जड़े ।इससे पहले भारत ने युवराज सिंह और धोनी के शतकों की बदौलत इंग्लैंड को 382 रनों को लक्ष्य दिया। हालांकि, दूसरे वन-डे में भारत की शुरूआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल पांच रन और शिखर धवन 11 रन पर तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का शिकार हो गए। पहले मैच में सेंचुरी ठोकने वाले कैप्टन विराट कोहली सिर्फ 8 रन ही बना पाए। तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे युवराज सिंह और धोनी ने पारी को संभालते हुए 256 रनों की रिकार्ड पार्टनरशिप की। इस दौरान युवी ने शतक लगाकर करियर का सर्वाधिक 150 रन का स्कोर किया।