फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया की करो या मरो की स्थिति, टीम इंडिया के पास सिर्फ एक विकल्प

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM IST

टी20 विश्व कप में भारत अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान से मुंह की खा चुका है। इस हार के बाद अब चर्चा तेज हो गई है कि टीम इंडिया की राह इतनी आसान नहीं है। चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि टीम इंडिया को अपना अस्तित्व इस टूर्नामेंट में बनाए रखने के लिए अगले चारों मैच जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया इसमें से कोई भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल की राह उसके लिए कठिन हो जाएगी।  आने वाली मैचों में 31 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। इसके बाद अफगानिस्तान से स्कॉटलैंड से नामीबिया से। सबसे मुश्किल मैच 31 अक्टूबर का न्यूजीलैंड से है। अगर इतिहास देखा जाए तो टीम इंडिया ने कभी भी T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। वही अगर भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है तो ग्रुप में स्थिति बेहतर हो जाएगी।  न्यूजीलैंड का मुकाबला भारत के पहले पाकिस्तान से भी है। भारत और पाकिस्तान दोनों से अगर न्यूजीलैंड हार जाती तो बाकी टीमों के लिए भारतीय टीम को कम मेहनत करनी पड़ेगी। भारतीय टीम अगर अपने ग्रुप में जीत भी जाती है तो ग्रुप 1 में उसकी भिड़ंत इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या वेस्टइंडीज से होगी। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंचती भी है तो भी मुकाबला बेहद कड़ा होगा।  सेमीफाइनल के पहले की डगर भी इतनी आसान नहीं है इसलिए टीम इंडिया को करो या मरो की स्थिति में अपने आगे के चारों में खेलने होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें