फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव तहसील में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: नामांतरण के बदले रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार, रुपये मांगने का आरोप

Tue, 30 Jun 2026 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ एक रीडर को मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य विभागों के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। एसीबी की टीम आरोपी रीडर को अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम अपनी जमीन के नामांतरण के कार्य के लिए तहसील कार्यालय गए थे। वहां रीडर के पद पर पदस्थ मुकेश रंगारी ने काम करने की सहमति तो दी, लेकिन इसके बदले 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

आरोप है कि बिसुलाल नेताम ने पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये और कुछ दिनों बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद तीसरी किस्त देने से पहले उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी।

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और बिसुलाल नेताम को 10 हजार रुपये देकर तहसील कार्यालय भेजा। जैसे ही बिसुलाल ने आरोपी रीडर को रुपये दिए और बाहर निकले, एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें