बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हो गया है।उनकी बेटी यशोधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके शव को बीजेपी के झंडे में लपेटा गया है। यशोधरा ने भी अर्थी को कंधा दिया। वहीं मां के शव को देख यशोधरा फूट फूटकर रोने लगी जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।