फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बारिश के बाद ठंड का कहर,शीतलहर से तापमान में आई गिरावट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 02 Jan 2026 05:20 PM IST

पंजाब में सर्दी का कहर जारी है। वीरवार को सीजन की पहली बारिश ने ठंड का कहर बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में लुधियाना में 3.6 एमएम, पटियाला में 2.2 एमएम और गुरदासपुर में 6.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बेहद घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। आने वाले दो दिनों में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। गुरदासपुर 6.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द या देरी का शिकार रहीं। बुधवार रात और गुरुवार सुबह दुबई, शिमला और पुणे की उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की उड़ानों में भी कई घंटे की देरी हुई। रेल यातायात पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। अमृतसर से दिल्ली, निजामुद्दीन, सफदरजंग और मुंबई के लिए चलने वाली लगभग 15 रेलगाड़ियां देर से रवाना हुईं। सबसे अधिक देरी सचखंड एक्सप्रेस में दर्ज की गई, जो सुबह 5.30 के बजाय 6.52 बजे चली। इसके अलावा पश्चिम एक्सप्रेस, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और कई सुपरफास्ट ट्रेनें 6 से 30 मिनट तक देरी से रवाना हुईं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें