बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में आयोजित आर्य युवा महासम्मेलन में शाह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। अमित शाह ने गुरुकुल के 104वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कहा कि, विश्व की तमाम समस्याओं का समाधान पवित्र गीता में समाहित है। कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डीएवी प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम सूरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार भी मौजूद थे।