छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की सभी छत्तीसगढ़वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा ग्रामोद्योग विभाग ने यहां बुनकर सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें प्रदेशभर से बुनकर समाज के लोग आए और भव्यता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज के उत्थान के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। पिछले ढाई वर्षों में उनके लिए अनेक कार्य किए गए हैं। उनके उत्पादों को बेहतर बाजार और व्यापक प्रचार-प्रसार दिलाने के लिए देश के पांच हवाई अड्डों पर भी शोरूम स्थापित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया अनुष्का सोम की उपस्थिति में कौशल फैब का आयोजन हुआ। इसमें सुकमा जिले की पुनर्वासित बेटियां भी शामिल हुईं। कोसा और खादी के वस्त्रों को पहनकर फैशन शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से प्रदेश में निर्मित वस्त्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।