फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elephant Death in Maihar: रायगढ़ में करंट लगने से हाथी की मौत, जंगली सूअर के लिए लगाया गया था बिजली का फंदा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सूअर के लिए बिछाये करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे के कार्रवाई में जुट गई है, मामला तमनार रेंज का है। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम केराखोल गांव में आज दोपहर एक हाथी की मौत होने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से यह घटना हुई है। गांव के ग्रामीणों ने बताया की हाथी की उम्र करीब 7 साल के आसपास है और वह अपने दल से भटक कर केराखोल की तरफ आ पहुंचा था। वन विभाग के अधिकारियो ने बताया की मृत हाथी के शव का पंचनामा, एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत की जा रही है। साथ ही इस मामले में अज्ञात आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें