फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG गैस चोरी में बड़ा खुलासा: महासमुंद में जिला खाद्य अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का गबन आया सामने

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Updated Sat, 09 May 2026 07:12 PM IST

जिले में एलपीजी गैस चोरी मामले में आज एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और व्यापारी मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया है। इन पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये के गैस गबन का आरोप है।

यह मामला 24 दिसंबर को सिंघोड़ा में अवैध रिफिलिंग करते हुए 6 नग एलपीजी कैप्सूल जब्त किए जाने से जुड़ा है। इन छह कैप्सूल में कुल 102 मीट्रिक टन गैस थी। आरोपियों पर एक सप्ताह में 92 टन गैस की हेराफेरी करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 

यह भी आरोप है कि ठाकुर पेट्रो-केमिकल को सुपुर्द किए गए एलपीजी कैप्सूल से गैस की हेराफेरी कर उसे बेचा गया। गैस की हेराफेरी के बाद वजन कराकर गलत रिपोर्ट बनाने और प्रशासन को गुमराह करने का भी आरोप है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने इस बड़े गैस चोरी और गबन के मामले का खुलासा किया है। इस खुलासे में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव की संलिप्तता सामने आई है। उनके साथ गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और व्यापारी मनीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर करोड़ों रुपये की गैस हेराफेरी का आरोप है।

इस मामले में सप्ताह भर पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, पुलिस के अनुसार इस पूरे प्रकरण में अभी भी 2 अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें